WhatsApp में फॉरवर्ड लिमिट वाला फीचर आया, लेकिन फिर भी ये फेक न्यूज रोकने में रहेगा नाकाम; तीन वजहें😢😢😢
Hiiii 👌👌👌👌
~~ गैजेट डेस्क. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने सोमवार को फेक न्यूज रोकने के लिए फॉरवर्ड लिमिट का फीचर iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया। इस फीचर के आने के बाद एक बार में एक मैसेज को सिर्फ 5 लोग या 5 ग्रुप में ही फॉरवर्ड किया जा सकेगा। इस फीचर को अभी सिर्फ iOS के लिए जारी किया गया है और जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया जाएगा।
-- इस से पहले WhatsApp ने फेक न्यूज रोकने के लिए फॉरवर्ड मैसेज में 'फॉरवर्डेड लेबल' लगाया था। जिससे यूजर्स को पता चल सकता है कि कौन सा मैसेज फॉरवर्ड किया गया है और कौन सा मैसेज सेंडर ने लिखा है। कंपनी ने दावा किया था कि इस फीचर के आने के बाद फेक न्यूज और अफवाहों को फैलने से रोका जा सकता है। हालांकि WhatsApp ने जो दो नए फीचर्स जोड़े हैं, वो सिर्फ और सिर्फ नाम के ही हैं। इनसे वाकई फेक न्यूज और अफवाहों को फैलने से रोका जा सकेगा, ये नहीं कहा जा सकता।
:: ये हैं वो कारण, जिनकी वजह से WhatsApp के ये फीचर्स हैं फेल :
😊😊 फ़ॉरवर्ड लेबल का क्या फायदा
मैसेज में फॉरवर्डेड लेबल लगाने का फायदा कंपनी ने भले ही बता दिया हो, लेकिन असल में इसका कोई उतना बड़ा फायदा नहीं है। दरअसल, अगर किसी मैसेज में 'फॉरवर्डेड लेबल' लिखा भी आ रहा है तो भी अगर यूजर को वो मैसेज फॉरवर्ड करना होगा तो वो करेगा ही। सिर्फ फॉरवर्डेड लेबल लिखे आने से मैसेज को आगे फॉरवर्ड नहीं करेगा, इस बात की कोई गारंटी नहीं है।
|~ forward लिमिट तय करने का क्या फायदा
WhatsApp ने एक मैसेज को फॉरवर्ड करने की लिमिट भी तय कर दी है। जिसके बाद एक बार में सिर्फ 5 लोगों या 5 ग्रुप्स में ही मैसेज को फॉरवर्ड किया जा सकता है। लेकिन अलग-अलग करके उसी मैसेज को जितने चाहें, उतने लोगों को फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसका मतलब अगर 50 लोगों को मैसेज फॉरवर्ड करना है तो 5-5 करके 10 बार में कर सकते हैं।
## ब्राडकास्ट लिस्ट से कर सकते हैं फॉरवर्ड
- अगर किसी को मैसेज 5 से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड करना है, तो वो एक ब्रॉडकास्ट लिस्ट बनाकर उसमें लोगों को जोड़कर मैसेज फॉरवर्ड कर सकता है। ब्रॉडकास्ट लिस्ट में पूरे कॉन्टेक्ट्स को जोड़ा जा सकता है और फिर मैसेज को कॉपी करके लिस्ट के जरिए फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसका एक फायदा ये भी रहेगा कि इसमें फॉरवर्डेड लेबल भी नहीं दिखाई देगा।
☺️☺️☺️Bytechboybipinkumar ☺️☺️☺️

Comments
Post a Comment