फोन के चोरी होने या फिर खोने पर इस तरह लें Whatsapp Chat का बैकअप
Hiii💎💎💎 ( इन स्टेप्स की मदद से आप अपने पुराने चैट्स को फोन के चोरी होने या फिर खो जाने के बाद भी रिकवर कर सकते हैं।...) नई दिल्ली(टेक डेस्क)। व्हॉट्सएप आज न सिर्फ एक एप का नाम है, बल्कि यह हमारी जरुरत बनता जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक्स्ट मैसेजिंग एप्स को भारत में भी काफी पसंद किया गया है। व्हॉट्सएप का इस्तेमाल परिवार और दोस्तों से बात करने के अलावा आफिशियल कामों के लिए भी किया जा रहा है। व्हॉट्सएप पर कॉलेज या ऑफिशियल कामों के लिए बने ग्रुप्स पर आप दिन भर की सारी बड़ी बातें अपने फोन पर जान सकते हैं। ऐसे में आपके फोन का खो जाना या फिर चोरी होना मतलब आपके जरूरी चैट्स का खो जाना। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने पुराने चैट्स को बैकअप कर सकेंगे। तो जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में। क्या होना चाहिए? चोरी या फिर खोए हुए फोन का पुराना नंबर (फोन के खोने या फिर चोरी होने पर आप दोबारा इस नंबर को पा सकते हैं) अपने व्हॉट्सएप को जिस मेल से लिंक किया हो उस ईमेल अकाउंट का यूजरनेम ...